{"_id":"5da8afb88ebc3e01711f8756","slug":"etawah-safari-etawha-news-knp52037671","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनक्वॉक्स की परीक्षा में जिला अस्पताल फर्स्ट डिवीजन में पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनक्वॉक्स की परीक्षा में जिला अस्पताल फर्स्ट डिवीजन में पास
विज्ञापन
डियर सफारी में घूमते हिरण
- फोटो : ETAWHA
इटावा। अक्तूबर में इटावा सफारी खोलने के केवल कायस लगाए जा रहे हैं, शासन की ओर से अभी तक कोई अनुमति नहीं आई है। हालांकि सफारी प्रशासन तीन सफारी खोलने के लिए अपने स्तर से तैयारी पूरी कर चुका है लेकिन उसे उच्चाधिकारियों की हरी झंडी का इंतजार है।
अखिलेश सरकार में बनाई गई इटावा सफारी में डियर, बियर, लैपर्ड और लॉयन सफारी हैं। चार का लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कर दिया था और लॉॅयन सफारी का लोकार्पण पिछले साल एक जून को शहर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नुमाइश पंडाल से किया था। इसके बावजूद आम लोगों के लिए अभी तक सफारी खोली नहीं जा सकी है।
पिछले महीने दो अक्तूबर को सफारी खुलने का वादा खुद सांसद रामशंकर कठेरिया ने किया था। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था। इसके बाद तारीखों के कायस लगाए जा रहे हैं लेकिन पांचों सफारी खुलना संभव नहीं है। 26 सितंबर को सफारी आए प्रमुख सचिव वन को डायरेक्टर वीके सिंह ने पत्र दिया था लेकिन अभी तक उसका कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सफारी प्रशासन दो तीन दिन में फिर पत्र लिखने की तैयारी कर रहा है। डायरेक्टर वीके सिंह ने बताया कि हमारी ओर से तो तैयारी है लेकिन अभी तक शासन से हरी झंडी नहीं मिल रही है। जल्द ही वहां से अनुमति मिलने की उम्मीद है।