{"_id":"626fdfebeb36bc3a7753b3e3","slug":"etawah-praspa-president-shivpal-said-government-should-also-give-enough-electricity-for-smartphones-and-tablets","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल बोले- स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए पर्याप्त बिजली भी दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल बोले- स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए पर्याप्त बिजली भी दे सरकार
Mon, 02 May 2022 07:13 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, सैफई (इटावा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैफई (इटावा)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 02 May 2022 07:13 PM IST
सार
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2012 में जब हमारी सरकार थी, तब विद्यार्थियों का तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के लिए लैपटॉप वितरित किए थे। नेताजी मुलायम सिंह यादव के जमाने की बात की जाए तो उन्होंने तो इंटर तक की शिक्षा ही पूरी तरह से मुफ्त कर दी थी।
विज्ञापन
छात्रा को स्मार्टफोन देते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तकनीकी शिक्षा विद्यार्थियों के लिए बहुत जरूरी हो गई है। आज के इस युग में स्मार्टफोन एवं टैबलेट के बिना शिक्षा नहीं दी जा सकती है। कई छात्र स्मार्टफोन या टैबलेट नहीं खरीद सकते। इसके लिए सरकार ने अब स्मार्टफोन, टेबलेट देना शुरू किया है। इनका सदुपयोग करें। गूगल पर बहुत सारा ज्ञान सीखने को मिलता है। सैफई तहसील क्षेत्र के तुलसीपुर कुम्हावर में स्थित रंजीत सिंह महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरित कार्यक्रम में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2012 में जब हमारी सरकार थी, तब विद्यार्थियों का तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के लिए लैपटॉप वितरित किए थे। नेताजी मुलायम सिंह यादव के जमाने की बात की जाए तो उन्होंने तो इंटर तक की शिक्षा ही पूरी तरह से मुफ्त कर दी थी। उन्होंने आगे कहा कि स्मार्टफोन तो मिल गया है, इसके लिए बिजली भी चाहिए। अब बिजली इतनी महंगी हो गई है कि किसानों के साथ छात्रों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
कहा कि भीषण गर्मी में 20 घंटे तक बिजली नहीं मिल रही है। कटौती की जा रही है। बिजली विभाग के लोग अनावश्यक छापेमारी करके किसानों को परेशान कर रहे हैं। सरकार को इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके पर महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रदीप यादव, डायरेक्टर कुनाल यादव, पूर्व प्रधान अजीत यादव ने चांदी का मुकुट पहनाकर प्रसपा प्रमुख का सम्मान किया।
विज्ञापन