{"_id":"61a9e1979250a050526c3487","slug":"etawah-old-woman-dies-after-falling-in-a-well-there-is-a-possibility-of-suicide-villagers-took-out-the-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: कुएं में गिरकर वृद्धा की मौत, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका, ग्रामीणों ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: कुएं में गिरकर वृद्धा की मौत, आत्महत्या की जताई जा रही आशंका, ग्रामीणों ने निकाला शव
Fri, 03 Dec 2021 02:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
कुएं से शव निकालते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के उदी में शुक्रवार को कुएं में गिरकर एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आननफानन ग्रामीणों ने कुएं में रस्सी डालकर वृद्धा के शव को बाहर निकाला।
विधावती (85) पत्नी स्वर्गीय भवानी प्रसाद निवासी पछायगांव अपने छोटे बेटे गौतम के साथ गांव में ही रहती थी। गुरुवार की रात रोज की तरह वो घर पर सोई थी लेकिन जब सुबह घर के लोग जगे तो विधाबती अपने बिस्तर पर नहीं मिलीं।
बेटे गौतम ने उन्हें हर जगह तलाशा तभी गांव के एक युवक ने बताया कि घर के बगल में स्थित कुएं में कुछ पड़ा है। टॉर्च की रो्शनी में देखा तो विधावती का शव निकला। बेटे गौतम द्वारा बताया गया कि मां रोज की तरह घर में सब के साथ सोई थीं लेकिन सुबह होने पर वो घर मे नही मिलीं। ग्राम प्रधान कुक्कू भदौरिया ने बताया इस कुएं में गिर कर पहले भी एक दो मौत हो चुकी हैं। ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया।