फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Youth Congress celebrated unemployment day

युवा कांग्रेसियों ने मनाया बेरोजगारी दिवस

Fri, 17 Sep 2021 06:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Youth Congress celebrated unemployment day
फोटो संख्या 12- बेरोजगारी दिवस पर प्रदर्शन करते युवा कांग्रेसी - फोटो : ETAWAH
इटावा। युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को बेरोजगारी दिवस मनाया। कुनैरा में प्रदर्शन कर युवा कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव चंद्र मोहन तिवारी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने दो करोड़ लोगों को रोजगार प्रतिवर्ष देने वादा किया था।
विज्ञापन

रोजगार तो दे नहीं पाए, 12 करोड़ लोगों को बेरोजगार कर दिया। इसलिए हम सब युवा साथी मिलकर आज का दिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। जिलाध्यक्ष फिरदौश वारिस ने कहा प्रदेश व केंद्र सरकार ने युवाओं और किसानों से बड़ी-बड़ी बातें एवं झूठे वादे करके ठगने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, छात्र संघ अध्यक्ष आशिफ जादरान, सचिन संखवार, आरबी सिंह पाल, शिव कुमार, अंशुल यादव, प्रवेश सविता, अजय कठेरिया, विक्रांत यादव व अवनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed