फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,When the police stopped the procession, the supporters clashed

बंद के दौरान किसानों और पुलिस में धक्का मुक्की, जमकर की नारेबाजी

Mon, 27 Sep 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
etawah news,When the police stopped the procession, the supporters clashed
इटावा। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर सोमवार में जिले में कई स्थानों पर किसानों ने प्रदर्शन कर सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में बाजार तो खुले रहे, लेकिन खेती-किसानी से जुड़ी मंडियां बंद रहीं। इटावा में नई मंडी में फल, सब्जी और गल्ला मंडी बंद रहीं। शहर में बाजार बंदी के लिए निकाले जा रहे जुलूस को लेकर किसानों से पुलिस की धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने शास्त्री चौराहे पर जुलूस को रोक दिया। किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दो घंटे तक हिरासत में रखने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं ने दावा किया कि जिले में जनता का भरपूर समर्थन मिला। बंद कामयाब रहा। नई मंडी में फल, सब्जी, गल्ला मंडियां पूर्ण बंद रहीं। ग्रामीण क्षेत्र के तमाम गांव में बंदी रही।
कई जगह सड़कों को भी रोका गया। अदालतों में वकील समर्थन में कार्य से विरत रहे। दवा प्रतिनिधियों सहित कई ट्रेड यूनियनों तथा राजनीतिक दलों ने भी समर्थन व्यक्त किया। आंदोलन के दौरान पुलिस प्रशासन ने पूरी चौकसी बरती। इस पर अधिकतर स्थानों पर जाम नहीं लग सका।
किसान नेताओं ने मुख्य केंद्र सदर की नई मंडी को बनाया। यहां 10 बजे से सरकार विरोधी नारों के साथ जुलूस की शुरुआत हुई। गुप्ता पेट्रोल पंप पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।
इस पर एसओ फ्रेंड्स कॉलोनी की किसानों से धक्का-मुक्की हुई। किसानों ने कड़ा प्रतिरोध किया गया। शास्त्री चैराहे पर पुलिस पीएसी की दीवार खड़ी कर आंदोलनकारियों को बाजार में जाने से रोक दिया गया।
यहां हुई सभा को किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह, बीकेयू जिलाध्यक्ष संजीव ‘किसान’, किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य, जिला संयुक्त मंत्री संतोष राजपूत, बीकेयू के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह यादव आदि ने संबोधित किया।
जुलूस में डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह राजपूत, जिलामंत्री नरेंद्र शाक्य, सीटू नेता प्रेमशंकर यादव, ओपी सिंह, मनोज राठौर, किसान यूनियन के राजीव, आलोक यादव, प्रवीण, इंद्रपाल यादव, यूपीएमएसआरए के ज्वॉय मुखर्जी, संजीव किसान, संतोष व अन्य प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
सैफई संवाद प्रतिनिधि के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के बघुइया तिराहे पर भाकियू ने प्रदर्शन कर एसडीएम सैफई को ज्ञापन सौंपा। जिला संरक्षक चौधरी सुरेंद्र सिंह यादव ने एक्सप्रेसवे पर चक्का जाम करने की तैयारी की थी।
प्रशासन की सतर्कता के चलते चक्का जाम नहीं हो सका। यहां भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव यादव, जगदीश सिंह यादव, प्रमोद यादव, दशरथ सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी साधु राम, कार्यवाहक थाना प्रभारी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
इकदिल संवाद प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन ने हाईवे बंद करने का प्रयास किया। कस्बे में बाजार बंदी का असर नहीं दिखा। किसानों ने तहसीलदार सदर श्रीराम यादव को ज्ञापन दिया। यहां राम जीवन कुशवाहा, प्रदीप कुमार, रामजीवन दोहरे आदि रहे।
ऊसराहार संवाद के अनुसार कस्बे में बंद का कोई असर नहीं दिखा। किसान संगठनों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष विश्राम सिंह यादव, नाथूराम यादव ने कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
भरथना संवाद के अनुसार किसान सभा और किसान यूनियन लोकशक्ति के नेताओं ने बाजार में बंदी की अपील की, जिसका कुछ देर असर भी दिखा। प्रमुख बाजार सब्जी मंडी, बालूगंज, आजाद रोड, बजाजा लाइन आदि की कुछ दुकानें सुबह 11 बजे तक बंद रहीं।
इसके बाद लगभग सभी प्रतिष्ठान खुल गए। इस दौरान किसान नेता अनिल दीक्षित, मधुर यादव, रामप्रकाश गुप्ता, अजय यादव, वीरेंद्र सिंह यादव आदि ने नारे लगाते कस्बे का भ्रमण किया।
महेवा संवाद के अनुसार कस्बे के अलावा बहेड़ा, उझियानी, अहेरीपुर, अनंतराम आदि में बंदी बेअसर रही। बाजार व प्रतिष्ठान रोज की भांति खुले रहे। यहां किसान यूनियन की प्रदेश सचिव सरिता यादव के नेतृत्व में कुछ महिलाओं ने बाजार बंद कराने का प्रयास किया।
बरेली हाईवे जाम करने का किया प्रयास
इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा भट्ठा के पास संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया।

जाम लगाने की भी कोशिश की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर रोक दिया। यहां अध्यक्ष ने ज्ञापन दिया। इस दौरान राम विजय, कमलेश यादव, प्रधान अवनीश यादव, पूर्व प्रधान अशोक यादव आदि रहे।

शास्त्री चौराहे पर आंदोलन कारियों को बाजार जाने से रोकते एसडीएम सिद्घार्थ

शास्त्री चौराहे पर आंदोलन कारियों को बाजार जाने से रोकते एसडीएम सिद्घार्थ- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed