फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Uncontrolled tractor-trolley overturned, 13 injured including child

ट्रैक्ट्रर-ट्राली पलटने बच्चे समेत 11 लोग घायल

Tue, 13 Jul 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Uncontrolled tractor-trolley overturned, 13 injured including child
जसवंतनगर। नया ट्रैक्टर खरीदने के बाद मंगलवार सुबह पिलुआ महावीर मंदिर में झंडा चढ़ाने नगला आशा के करीब 25 ग्रामीण गए थे। दोपहर में घर लौटने समय नगरिया भाट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में 13 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। सैफई मेडिकल यूर्निवसिटी में भर्ती दस लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

नगला आशा गांव निवासी राकेश कुमार ने कुछ दिन पहले नया ट्रैक्टर खरीदा था। मंगलवार को वह पिलुआ महावीर मंदिर में झंडा चढ़ाने जा रहा था। इसकी जानकारी पर गांव के करीब 25 लोग भी ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर मंदिर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन कर दोपहर में घर आते समय नगारिया भाट मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की प्रेशर ट्राली का कंप्रेशर खराब हो गया। जिसके चलते ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दबकर 13 लोग घायल हो गए।
जबकि अन्य लोग चुटहिल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मदद को दौड़े और घायलों को पहले पास के अस्पताल ले गए, जहां से डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल दस लोगों को सैफई मेडिकल यूर्निवसिटी रेफर कर दिया।
बाकी पांच लोगों को जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्ट्रर-ट्राली मोड़ से उठवाकर थाने खड़ी कराई गई है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में ये हुए घायल
ट्रैक्ट्रर चालक मोहित, शिवदयाल व उनका बेटा कौशल, विनोद कुमार, नीलेश, हिमांशु, सतीश का बेटा अभिषेक व बेटी सौम्या, दानबीर, नारायण, सर्वेश, बॉबी व बृजकिशोर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed