{"_id":"623a0c9277eb217d654b1514","slug":"etawah-news-two-cars-collided-to-save-the-cow-two-injured-etawah-news-knp686918143","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौवंश को बचाने में भीड़ी दो कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौवंश को बचाने में भीड़ी दो कार, दो घायल
विज्ञापन
महेवा। बकेवर क्षेत्र के उझियानी गांव के पास आगरा-कानपुर हाईवे पर मंगलवार शाम लगभग सात बजे गोवंश को बचाने के चक्कर में दो कारें आपस में टकरा गईं।
हादसे में दो लोग घायल हो गए। टकराने के बाद एक कार गहरे खड्ड में जा गिरी। जिन्हें पुलिस ने महेवा सीएचसी भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया।
औरैया के थाना दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लकोहर निवासी परशुराम यादव मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे अपनी कार से इटावा आ रहे थे। उनके पीछे से अमावता थाना अजीतमल निवासी किशन सिंह इकदिल स्थित रसोई ढाबा पर जा रहे थे।
उझियानी गांव के सामने आवारा गोवंश के आने पर परशुराम ने अपनी गाड़ी के ब्रेक लगाए, तो पीछे से आ रही किशन सिंह की गाड़ी टकरा गई। टक्कर के बाद परशुराम की गाड़ी सड़क पर ही पलट गई।
विज्ञापन
किशन सिंह की गाड़ी नीचे बाग में गहरे खड्ड में जा गिरी। दोनों गाड़ियों में एक ही एक व्यक्ति थे। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी महेवा में भर्ती कराया। जहां से किशन सिंह की हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया।