फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Tips to avoid seasonal diseases

स्वास्थ्य को लेकर छात्राओं को सजग रहने की जरूरत

Mon, 13 Sep 2021 05:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Tips to avoid seasonal diseases
फोटो संख्या 03- राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकत्सिक - फोटो : ETAWAH
इटावा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत सोमवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने छात्राओं का स्वास्थ्य का परीक्षण दवाएं दीं। मौसमी बीमारियों से बचने के नुस्खे दिए। साथ ही सेनेटरी नेपकिन भी वितरित किया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी दी। डॉ. सोहम गुप्ता ने कहा कि बालिकाओं को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है।
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें उचित पोषाहार के साथ व्यायाम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मौसमी बीमारियों से बचने के लिए घर-घर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन शक्ति कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी चंद्रप्रभा ने कहा कि यह अभियान विभिन्न तरीकों से महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रयास कर रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्यामपाल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में महाविद्यालय में छात्राओं की हीमोग्लोबिन की जांच कराई जाएगी।
शिविर में डॉ. सोनाली विश्वास व डॉ. ऋचा चौधरी ने छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी रेखा ने किया।

इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र की डॉ. सुनीता मिश्रा, थियोसोफिकल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनूप मिश्रा, डॉ. अजय दुबे, दुर्गेशलता, डॉ. रमाकांत राय, डॉ. अमित कुमार, सपना वर्मा व डॉ, डॉली रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed