{"_id":"6111662e8ebc3efccd6d77c0","slug":"etawah-news-three-accused-arrested-in-gang-rape-of-woman-etawah-news-knp64529246","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से गैंगरेप में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से गैंगरेप में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, महिला का मोबाइल व 500 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की एक महिला को चार अगस्त की दोपहर डीसीएम सवार तीन लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया था। महिला का आरोप है कि डीसीएम सवार तीन लोगों ने भरथना चौराहे के पास सर्विस लेन में डीसीएम खड़ी कर सामूहिक दुष्कर्म किया।
महिला किसी तरह थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाप्रभारी गगन कुमार गौड़ ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर पुलिस टीम डीसीएम समेत आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने शनिवार रात को लोकासाई नहर के पास मुठभेड़ के दौरान डीसीएम सवार तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तीनों ने अपने नाम मुरादाबाद के थाना संभल, आयत नगर निवासी गुलजार, जसवीर और हिरेंद्र सिंह यादव बताए हैं।
पुलिस को आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, महिला का मोबाइल व 500 रुपये बरामद हुए हैं। रविवार को पुलिस ने तीनों का मेडिकल परीक्षण कराया और कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।