{"_id":"611fe3cf8ebc3e6ee235289b","slug":"etawah-news-thousands-stolen-in-female-laborer-s-house-etawah-news-knp6472759129","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मजदूर के घर में हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मजदूर के घर में हजारों की चोरी
विज्ञापन
चोरी की जानकारी देते परिजन
- फोटो : ETAWAH
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के टीला खुशालपुर स्थित महिला मजदूर के घर में गुरुवार देर रात चोर छत के रास्ते अंदर घुसे। इसके बाद घर में रखे जेवर व पांच हजार नगदी समेत 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
टीला खुशालपुर निवासी महेंद्रवती समारोह में खाना बनाने का काम करती है। इनकी बेटी कविता ने बताया कि मां पिछले हफ्ते आंख का ऑपरेशन कराने कानपुर गई थी।
गुरुवार शाम को तबियत खराब होने पर वह पड़ोस में रहने वाली सभासद के घर चली गई। रात को वही पर सो गई। देर रात चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुसे और कमरे के अंदर बोरी में रखे पांच हजार रुपये नगद्र औ जेवर चोरी कर ले गए।
शुक्रवार सुबह वह घर पहुंची तो सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर कविता से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।