फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,The younger brother was beaten to death by the in-laws of the young man

छोटे भाई की पत्नी के घर औरैया गए जेठ के साथ मारपीट, मौत

Tue, 27 Jul 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
etawah news,The younger brother was beaten to death by the in-laws of the young man
इटावा। छोटे भाई के साथ उसकी ससुराल औरैया के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के राजीपुरा गांव गए युवक को भाई के ससुरालियों ने लाठी डंडों से पीट कर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में छोटा भाई उसे इलाज के लिए लेकर सैफई जा रहा था। रास्ते में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं लेकिन मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी शेर सिंह की पत्नी एक माह पहले किसी बात से नाराज होकर अपने मायके औरैया के थाना एरवाकटरा, राजीपुरा चली गई थी।
इस बीच शेर सिंह व उसके परिजनों ने फोन से उसे कई बार मनाने का प्रयास किया। लेकिन वह ससुराल नहीं लौटी। सोमवार शाम को शेर सिंह अपने बड़े भाई मनोज कुमार जाटव (35) के साथ राजीपुरा स्थित ससुराल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां शेर सिंह ने पत्नी से साथ में चलने की बात कही, तो पत्नी ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इस बीच शेर सिंह के ससुराल वाले उन्हें लाठी-डंडों से पीटने लगे। किसी तरह शेर सिंह वहां से जान से बचाकर भाग निकला, जबकि मनोज फंस गया।
उसे ससुरालियों ने पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। देर रात मनोज किसी तरह गांव से बाहर निकला। तो शेर सिंह घायल बड़े भाई को पास के अस्पताल लेकर गया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर होने की बात कही।
इस पर वह भाई को लेकर सैफई पीजीआई जा रहा था लेकिन रास्ते में मनोज ने दम तोड़ दिया। उसने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। चौबिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण बिसरा सुरक्षित किया गया है। घटना औरैया के थाना एरवाकटरा क्षेत्र की है। वहां की पुलिस को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed