फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,The son got the vaccine, the certificate was made by the late father

वैक्सीन बेटे को लगी, प्रमाण पत्र दिवंगत पिता का बना

Thu, 15 Jul 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
etawah news,The son got the vaccine, the certificate was made by the late father
इटावा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की कार्यशैली से वृद्ध अधिवक्ता ललित किशोर तिवारी परेशान हैं। वैक्सीन उन्हें लगी और प्रमाण पत्र उनके दिवंगत पिता के नाम का मिला।
विज्ञापन

उन्होंने नाम में संशोधन कराने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि अब इसमें कुछ नहीं हो सकता। यह तो पोर्टल पर चढ़ चुका है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की सजा ललित किशोर भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम चितभवन निवासी ललित किशोर (69) ने बताया कि तीन माह पूर्व 14 अप्रैल को कचहरी में जिला अधिवक्ता सभागार में आयोजित हुए टीककरण शिविर के दौरान कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड दिखाने के बाद उन्हें लालित किशोर तिवारी के नाम से प्रमाण पत्र मिला। इसमें दूसरी डोज लगवाने की अगली तारीख 26 मई मिली। जब वह निर्धारित तिथि पर जिला अस्पताल आयुष विंग गए, तब बताया गया कि कोवि शील्ड की दूसरी डोज का समय बढ़ाकर 84 दिन कर दिया गया है।
लिहाजा वह बिना वैक्सीन लगवाए उस दिन लौट आए। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को दूसरी डोज लगवाने के लिए वह जिला अस्पताल गए, वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें फाइनल प्रमाण पत्र उनके नाम की बजाय उनके दिवंगत पिता मुन्नी लाल तिवारी के नाम से दिया गया।

जिला अस्पताल जाकर समस्या बताने पर कहा गया कि पोर्टल पर नाम दर्ज होने के कारण अब कुछ नहीं हो सकता। ललित किशोर ने बताया कि पिता का 25 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। वह करीब 40 साल से वकालत कर रहे हैं।
सीएमओ बोले नहीं है जानकारी
सीएमओ डॉ. भगवान दास का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पता लगवाकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed