फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,The priest was caught on the charge of converting

धर्म परिवर्ततन कराने के आरोप में अधेड़ को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 25 Sep 2021 10:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
etawah news,The priest was caught on the charge of converting
लवेदी। बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बा से पुलिस ने शनिवार को एक संगठन के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एक पादरी को पकड़ा है। उस पर कुछ लोगों को ईसाई धर्म में शामिल कराने का आरोप है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को शनिवार दोपहर एक संगठन के कार्यकर्ता ने सूचना दी कि कस्बे के ईकरी तिराहे के पास स्थित मकान में लोगों को बहला कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। पुलिस को बहेड़ा के एक व्यक्ति ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

इस पर लखना चौकी पुलिस मकान में पहुंची और घर में मौजूद एक पादरी को पकड़ लिया। यहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े कुछ लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने पादरी से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो उसने बताया कि वह मूलरूप से औरैया के महटौली गांव का रहने वाला है। करीब तीन साल से वह परिवार समेत लखना कस्बा में किराये के मकान में रह रहा है।
दो बच्चे अन्य जिले में रहकर पढ़ाई कर रहे है। वह बकेवर के लुधियानी क्षेत्र के नगला मिलक गांव में स्थित गिरजाघर में यीशू के प्रार्थना करता है। उसने बताया कि यीशु के बारे में जानकारी करने पर अच्छा और सरल लगा।

गिरजाघर में उसे कुछ लोग दान देते है। उसने धर्म परिवर्तन कराने की बात से इंकार किया। पुलिस फिलहाल पूछताछ कर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई विनोद कुमार यादव ने बताया कि जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed