{"_id":"6155f7bb8ebc3e0455703847","slug":"etawah-news-the-guard-was-taken-hostage-and-then-stolen-etawah-news-knp655487226","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का विरोध करने पर चोरों ने गार्ड को लहूलुहान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का विरोध करने पर चोरों ने गार्ड को लहूलुहान किया
विज्ञापन
घायल कर्मचारी करण सिंह
- फोटो : ETAWAH
इकदिल। ट्यूबवेल में खड़े टेंपो से बैटरी चोरी करने आए चोरों ने विरोध पर गार्ड को पीट दिया। उसके हाथ-पैर बांधकर बैटरी ले गए। गुरुवार सुबह आसपास के लोगों ने पहुंचकर गार्ड के हाथ-पैर खोले। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
इकदिल में ओवरब्रिज के पास सुरेंद्र राजपूत का ट्यूबवेल है। यहां उन्होंने सुरक्षा के लिए करण सिंह(60) को रखा है। सुरेंद्र ने बताया कि रात करीब दो बजे कुछ चोर आए और परिसर में खड़े टेंपो से बैटरी खोलने लगे।
आहट पर करण की नींद खुली तो वे शोर मचाने लगे। जिस पर चोरों ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांधकर बैटरी चोरी कर चले गए।
मामले में सुरेंद्र ने इकदिल थाने में दो नामजद समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल करण को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।