{"_id":"6140d9e78ebc3edacc1bcde0","slug":"etawah-news-the-elder-sister-said-not-with-me-the-younger-sister-was-gang-raped-etawah-news-knp6521874132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी बहन बोली...मेरे साथ नहीं छोटी बहन से हुआ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी बहन बोली...मेरे साथ नहीं छोटी बहन से हुआ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
सैफई। मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दो सगी बहनों ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मंगलवार को बड़ी बहन ने 161 के बयान में बताया कि उसके साथ नहीं.. छोटी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। वही महिला ने मेडिकल कराने से भी इंकार कर दिया है।
मैनपुरी निवासी सगी बहनों ने सैफई थाने में सैफई के झीगूपुर गांव निवासी हरीकेश, चौबेपुर गांव साहिल व सनी कुमार के खिलाफ 11 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, धमकी समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि 10 सितंबर को महिला थाने से मैनपुरी जाते समय सैफई में हरीकेश उन्हें लिफ्ट देने के बहाने एक होटल में ले गया था, जहां उसने अपने एक और साथी को बुलाया।
खाना खिलाने के बाद गींजा रोड स्थित रेलवे अंडरपास के बनी एक दुकान में ले गया। यहां उनका एक और साथी आया। तीनों ने दोनों बहनों संग सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने 11 सितंबर की देर रात तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और 12 सितंबर को उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस के जारी किए गए प्रेस नोट में भी दोनों बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का उल्लेख है।
मंगलवार को सैफई थाना पुलिस ने दोनों बहनों को मेडिकल के लिए भेजा। महिला जिला अस्पताल में बड़ी बहन ने मेडिकल परीक्षण कराने से इंकार कर दिया।
161 के बयान में बोली कि आरोपियों ने उसे पीटकर एक कमरे में बंद कर दिया था और छोटी बहन को छत पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
थाना प्रभारी मोहम्मद हमीद सिद्दीकी ने बताया कि मेडिकल कराने के लिए दोनों बहनों को भेजा गया था। जिसमें बड़ी बहन ने मेडिकल कराने से इंकार करने पर छोटी बहन का कराया गया।
दोनों बहनों के कपड़ों को फोरेंसिंक टीम के पास जांच के लिए भेजा जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट आने व एज सर्टिफिकेट के आधार पर 164 के बयान कराए जाएंगे। बयान के आधार पर दफा 34 की धारा बढ़ाई गई है।