{"_id":"614f534e8ebc3e0de45dcf62","slug":"etawah-news-survey-of-106-fruit-and-vegetable-vendors-etawah-news-knp654420245","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान के तहत 106 फल एवं सब्जी विक्रेताओं का किया सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान के तहत 106 फल एवं सब्जी विक्रेताओं का किया सर्वेक्षण
विज्ञापन
खना की सब्जी मंडी में निरीक्षण करते जिला पीपीएम समन्वयक निर्मल सिंह
- फोटो : ETAWAH
इटावा। जिले में चलाए जा रहे टीबी रोग खोज अभियान के तहत शनिवार को लखना सब्जी मंडी में टीमों ने सर्वे किया। टीमों का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पीपीएम समन्वयक निर्मल सिंह ने औचक निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। टीमों के कार्य की गुणवत्ता को भी जांचा परखा।
टीम के सदस्य सुनील दुबे, आशुतोष गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 106 फल एवं सब्जी विक्रेताओं का सर्वेक्षण किया गया। एक व्यक्ति में टीबी होने के लक्षण दिख रहे हैं।
बलगम एकत्र कर जांच के लिए सरकारी लैब में भेजा गया है। निर्मल सिंह ने बताया कि टीबी के लक्षण पाए जाने पर उनके बलगम परीक्षण के लिए सरकारी लैब में भेजा जाता है।
विज्ञापन
टीबी रोग की पुष्टि होने पर इलाज पूर्णता नि:शुल्क किया जाता है। निजी चिकित्सकों से या सरकारी अस्पतालों से टीबी का इलाज कराने वाले रोगियों को प्रतिमाह 500 रुपये पोषण योजना के तहत खातों में सीधे ट्रांसफर किया जाता है।
जिससे वह अच्छा भोजन ले सकें। फल और सब्जी विक्रेताओं से कहा सर्वे कार्य के लिए आ रहे कर्मियों का सहयोग करें। रोग से संबंधित लक्षणों के बारे में पूरी जानकारी दें, जिससे बलगम की जांच कराकर टीबी की पहचान हो सके।