फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Sleep clinic opened in OPD of Medical University

मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओपीडी में स्लीप क्लीनिक शुरू खुली

Wed, 07 Jul 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Sleep clinic opened in OPD of Medical University
सैफई। मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओपीडी में अब ‘स्लीप क्लीनिक’ शुरू की गई है। यहां नींद संबंधी विकारों वाले मरीजों का इलाज होगा।
विज्ञापन

कोरोना काल में नींद न आने की शिकायतों को लेकर बड़ी संख्या में मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
बुधवार को क्लीनिक के उद्घाटन मौके पर आयोजित सेमिनार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाकांत यादव ने बताया कि नींद न आने की मुख्य वजह देर रात तक मोबाइल, लैपटॉप व कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग है।
चिकित्सकीय भाषा में इस बीमारी को इन्सोमेनिया कहा जाता है। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से इस बीमारी के मरीजों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। मौजूदा समय 50 प्रतिशत लोग इन्सोमेनिया की बीमारी से ग्रसित है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि नींद पूरी न होने से शरीर व दिमाग को आराम नहीं मिल पाता है। इससे हार्ट अटैक, कैंसर, उच्च रक्तचाप, सांस की बीमारी, डायबिटीज, पाचन संबंधी बीमारियां, याददाश्त कमजोर होना, वजन बढ़ना, स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नींद से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेने और समय पर जांच कराने की सलाह भी दी। कुलपति ने बताया कि स्लीप क्लीनिक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को ओपीडी के कमरा नंबर-20 में चलेगी। विश्वविद्यालय की स्लीप लैब में स्लीप इन्सोमेनिया, नारकोसेप्सी, हाइपरसोमेनिया, स्लीप एप्निया, रेस्टलेसली सिंड्रोम आदि की भी जांच की जा रही है।
इस मौके पर कोविड-19 व नॉन कोविड अस्पताल के संयोजक डॉ. एसपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा, विभागाध्यक्ष फिजियोलॉजी डॉ. एसके संत, डॉ. नरेश पाल सिंह, डॉ. अमित कांत सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

स्लीप लैबोरेट्ररी भी बनी
स्लीप लैबोरेटरी की प्रभारी अधिकारी डॉ. अनामिका सिंह ने बताया कि स्लीप क्लीनिक में मरीजों से नींद से जुड़ी बीमारियों के बारे में पूछताछ करके जरूरत के हिसाब से स्लीप लैब में बीमारी की जांच की जाएगी।
विश्वविद्यालय के ट्रामा व इमरजेंसी सेंटर के प्रथम तल पर स्लीप लैबोरेटरी की स्थापना की जा चुकी है। यह रविवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed