फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Scout teams will be registered in schools without finance

वित्त विहीन विद्यालयों में भी स्काउट दलों का कराएंगे पंजीकरण

Fri, 17 Sep 2021 06:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Scout teams will be registered in schools without finance
फोटो संख्या 08- स्काउट गाइड की जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी - फोटो : ETAWAH
इटावा। शास्त्री चौराहे के पास स्काउट भवन में शुक्रवार को जिला स्काउड गाइड की कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में स्काउट प्रार्थना के बाद आगामी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। साथ ही वित्त विहीन विद्यालयों में स्काउट दलों का पंजीकरण कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी कामिनी श्रीवास्तव ने कहा संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर ढांचा खड़ा किया जाएगा, जिससे प्रत्येक बच्चे तक स्काउटिंग की पहुंच हो जाए।
विज्ञापन

एएसओसी शंभू नाथ ने बताया की जनपद के वित्तविहीन विद्यालयों में स्काउट दलों का पंजीकरण युद्ध स्तर पर प्रारंभ करते हुए संगठन को मजबूत किया जाए।
बैठक का संचालन जिला संगठन आयुक्त विपिन कुमार ने किया। इस दौरान सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रधानाचार्य गुफरान अहमद, डॉ. उमेश यादव, जिला सचिव रविंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्य आयुक्त राजेंद्र प्रसाद ने आगामी सत्र में कार्य योजना को प्रभावी रूप से अमल में लाए जाने पर जोर दिया।
उधर, जिला संस्था में आजीवन सदस्यों की सदस्यता बढ़ाने पर विचार विमर्श किया गया।
विगत वर्ष कराए गए प्रशिक्षणों के प्रमाणपत्र अब प्राप्त होने पर खेद प्रकट किया गया। बैठक में डॉ. सुनील कुमार सिंह, जिला स्काउट मास्टर अच्युत त्रिपाठी, जिला गाइड कैप्टन संजू संखवार, जिला संगठन आयुक्त आशीष गुप्ता, कोआर्डिनेटर स्वीटी मथुरिया, संयुक्त सचिव कुलदीप कुमार, डॉ. ऋषि यादव व कमलेश कांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed