फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news railway

मार्च भर निरस्त रहेंगी चार ट्रेनें, होली पर बढ़ सकती है यात्रियों की समस्या

Mon, 02 Mar 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
etawah news railway
इटावा। करीब तीन माह से अधिक समय से निरस्त चल रहीं आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस तथा फरक्का मार्च में भी नहीं चलने से यात्रियों की परेशानियां बरकरार रहेंगी। हालांकि 7 मार्च से गोमती एक्सप्रेस के चलने से दिल्ली और लखनऊ जाने वाले यात्रियों की परेशानी कुछ हद कम हो जाएंगी।
विज्ञापन

इटावा स्टेशन पर दोनों ओर से 66 ट्रेनों का ठहराव है। रोजाना करीब 13 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं, लेकिन पांच ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को बसों या अन्य संसाधनों से जाना पड़ रहा है। होली का पर्व 9 व 10 मार्च को है, लेकिन चार ट्रेनों के होली के मौके पर भी निरस्त रहने से यात्रियों की परेशानियां काफी बढ़ जएंगी। ऐसी स्थिति में दिल्ली की ओर से आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली की ओर से 8 से यात्रियों का आना शुरू हो जाएगा। हालांकि गोमती एक्सप्रेस के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक पीएम मीणा ने बताया कि निरस्त चल रही ट्रेनों में आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, ऊंचाहार तथा फरक्का एक्सप्रेस 31 मार्च तक निरस्त रहेगी। 7 मार्च से गोमती एक्सप्रेस के चलने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed