फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Kshetra Panchayat member dies before pickup collision

पिकअप की टक्कर से पूर्व क्षेत्र पंचायत की मौत

Mon, 13 Sep 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Kshetra Panchayat member dies before pickup collision
म०ृतक धर्मेंद्र शाक्य की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
ऊसराहर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खरगुआ गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के बदकन शाहपुर निवासी धर्मेंद्र शाक्य (50) पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। सोमवार को वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर चौपला से भरतिया की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर खरगुआ गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक में पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर बाइक समेत गिर गए।
पिकअप भी असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में धर्मेंद्र शाक्य की मौत हो गई। पिकअप चालक मौक से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी और पिकअप को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष तेजसिंह ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप

एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed