{"_id":"6155f8708ebc3e613c35d427","slug":"etawah-news-knife-hit-the-home-guard-after-entering-the-house-etawah-news-knp6554899166","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर होमगार्ड को चाकू मारकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर होमगार्ड को चाकू मारकर घायल किया
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के खितौरा गांव में बदमाशों ने होमगार्ड सुरेश चंद्र के घर में घुसकर लूटपाट की। उसके विरोध करने पर होमगार्ड को चाकू मारकर घायल कर दिया और 20 हजार रुपये, बैंक पासबुक व उसकी वर्दी लूटकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खितौरा गांव निवासी होमगार्ड सुरेश चंद्र इस समय लवेदी थाने में तैनात है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में उसने बताया कि गुरुवार की सुबह 10 बजे वह घर में खाना खाने के लिए बैठा था।
उसी दौरान पास रहने वाले तीन भाई उसके घर में घुस आए और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर गालियां देते हुए आरोपियों पर उस पर चाकू से हमला कर दिया।
उसे घायल करने बाद आरोपी साइकिल पर टंगा बैग व वर्दी लेकर भाग गए। बैग में 20 हजार रुपये व बैंक पासबुक थी। थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि होमगार्ड के साथ मारपीट की घटना की बात सामने आई है। लूट के आरोप की जांच की जा रही है।