फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Jal stream journey from Pansari Tola Jain temple

पंसारी टोला जैन मंदिर से निकली जल धारा यात्रा

Tue, 21 Sep 2021 06:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Jal stream journey from Pansari Tola Jain temple
जल धारा यात्रा में शामिल पुजारी व मंदिर पदाधिकारी - फोटो : ETAWAH
इटावा। पंसारी टोला स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर पंचायती से मंगलवार को जलधारा यात्रा निकाली। जिसमें पीले वस्त्र और मुकुट माला इंद्र (पुजारी) शामिल रहे। यात्रा में सबसे आगे जैन पंचरगा झंडा और अहिंसा परमो धर्म का बैनर लेकर लोग चल रहे थे।
विज्ञापन

जल धारा यात्रा पंसारी टोला से शुरू होकर बरहीपुरा, लालपुरा, नया शहर, सराय शेख, करनपुरा, छोटा मंदिर पंसारी टोला होते हुए लौटकर पंचायती मंदिर पंसारी टोला पहुंची।
विज्ञापन

यहां अहिंसा तीर्थ प्रणेता और इटावा गौरव आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर महाराज ससंघ का सानिध्य रहा। पुजारी ने श्री जी के ऊपर जल की धारा की और पात्र (कटोरा) में दूध, घी, रस आदि धाराएं भगवान के समक्ष डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में मंदिर कमेटी के पदाधिकारी पिंकी जैन, सुंदर जैन, बॉबी जैन, सुशील जैन, प्रदीप जैन, राहुल जैन, नरेश जैन, चौ. प्रशांत जैन, ललित जैन समेत महिलाएं और पुरुष शामिल रहे।
अभिषेक पूजन कर महा अर्घ किया अर्पित
जसवंतनगर संवाद के अनुसार नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जलधारा महोत्सव आयोजित हुआ। मंगलवार को मंदिरों में जिनेंद्र भगवान का अभिषेक पूजन एवं महा अर्घ अर्पित किया गया।
श्री जी का रथ नगर के जैन बाजार, कटरा पुख्ता, बड़ा चौराहा होते हुए लुधपुरा जैन मंदिर पहुंचा। समाज में श्री जी की भव्य अगवानी के बाद पंसारी बाजार होते हुए रथ यात्रा जैन बाजार मंदिर पहुंचने पर जल धारा महोत्सव का समापन हुआ।

सौभाग्यशाली पात्रों में सौधर्म इंद्र अनुपम जैन, कुबेर इंद्र सौरभ जैन, सारथी प्रखर जैन व चार इंद्रों में दिव्य जैन, आर्यांश जैन, विभु जैन, मोक्ष जैन समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

जसवंतनगर में निकलती जल यात्रा

जसवंतनगर में निकलती जल यात्रा- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed