फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Husband ran away leaving sick wife in hospital

बीमार पत्नी को पति अस्पताल में छोड़कर भागा

Sun, 25 Jul 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Husband ran away leaving sick wife in hospital
फोटो संख्या 23- जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटकती सीमा देवी - फोटो : ETAWAH
इटावा। किडनी की बीमारी से पीड़ित महिला को उसका पति जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गया। डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल में किडनी का इलाज नहीं होने की बात कहकर सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महिला सैफई गई, तो वहां उससे जांच के लिए रुपये मांगे गए। रुपये नहीं होने पर वह रविवार को वापस जिला अस्पताल लौट आई। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. अमित कुमार से उसने भर्ती करने की विनती की। डॉक्टर ने पहले तो उसे सैफई जाने को बोला लेकिन महिला के गिड़गिड़ाने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

शहर के आनंद नगर स्थित दीप टॉकीज पास रहने वाले पप्पू कुमार की शादी 20 साल पहले फतेहपुर के खागा निवासी सीमा देवी से हुई थी। सीमा ने बताया कि उसे किडनी में समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका इलाज जिला अस्पताल से चल रहा था। तबियत ज्यादा खराब होने पर पति ने उसे यहां भर्ती कराया था। बीमारी में रुपये अधिक लगने पर वह कुछ दिन पहले उसे छोड़कर भाग गया।
इसके बाद वापस नहीं लौटा। उसका इलाज कुछ दिनों तक जिला अस्पताल में चला। जहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे शनिवार को सैफई रेफर कर दिया। वह सैफई पहुंची, तो अस्पताल में उससे जांच के लिए रुपये मांगे गए।
रुपये देने पर असमर्थ होने पर उसे अस्पताल से जाने को बोल दिया। इस पर वह शनिवार रात को जिला अस्पताल पहुंची लेकिन उसे भर्ती नहीं किया गया। रविवार दोपहर वह फिर इमरजेंसी पहुंची और डॉ. अमित कुमार से हाथ जोड़कर भर्ती करने की गुजारिश की।
पहले तो डॉक्टर ने उसे सैफई जाने को बोला, लेकिन इमरजेंसी में ही महिला हाथ जोड़कर डॉक्टर के सामने गिड़गिड़ाने लगी। तो डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया।

डॉ. अमित कुमार ने बताया कि महिला किडनी की बीमारी से पीड़ित है। उसे सैफई रेफर किया गया था लेकिन किसी कारण वह लौटकर जिला अस्पताल आ गई। अस्पताल में महिला का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed