{"_id":"613e3a738ebc3e137b6443ac","slug":"etawah-news-hindu-organizations-raged-on-removing-the-idol-from-the-temple-surrounded-the-police-station-etawah-news-knp6517825198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से मूर्ति ले जाने पर भड़के लोग, किया थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से मूर्ति ले जाने पर भड़के लोग, किया थाने का घेराव
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के महेरा चुंगी में मंदिर का निर्माण कराए जाने पर रविवार शाम को जमीन मालिक ने विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर निर्माण रुकवाया और हनुमान जी की मूर्ति अपने साथ ले गई।
यह देख हिंदू संगठन के नेताओं ने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने जमीन मालिक की रिपोर्ट दर्जकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विनीत विहार महेरा चुंगी में रविवार शाम को एक मंदिर का निर्माण चल रहा था। इस बीच अजय शुक्ला नाम का व्यक्ति मौके पर पहुंचा और मंदिर निर्माण की जगह को अपनी बताकर विरोध जताया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निर्माण रुकवा दिया। इसके बाद मूर्ति को अपने साथ थाने ले गई। इसकी जानकारी होने पर हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीश शर्मा ने अपने साथियों के साथ शाम को थाने का घेराव किया।
उन्होंने जबरदस्ती मूर्ति समेत कुछ लोगों को पकड़ थाने लाने पर आपत्ति जताई। विरोध प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। हिंदू संगठन के नेताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए।
हंगामा बढ़ता देख सदर कोतवाली, सिविल लाइन व इकदिल थाने के साथ क्यूआरटी के जवान मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत कराया।
इसी दौरान थाने की हवालात में बंद एक हिस्ट्रीशीटर भी जय श्री राम के नारे लगाने लगा। उसने अपनी पेंट की जेब में किसी तरह आग लगा ली। यह देख सिपाहियों ने आग बुझाई।
हिंदू नेता प्रदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस का रवैया गलत है। मामले की शिकायत एसएसपी समेत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। थाना प्रभारी गगन कुमार गौड़ ने बताया कि अजय शुक्ला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अन्य की तलाश की जा रही है। इनकी जमीन पर मंदिर बनाकर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट ने भी अवैध कब्जे पर रोक लगा रही है।