फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Gwalior bypass restricted till night opened in the afternoon only

रात तक प्रतिबंधित किया गया ग्वालियर बाईपास दोपहर में ही खोला

Thu, 08 Jul 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Gwalior bypass restricted till night opened in the afternoon only
इटावा। ब्लाक प्रमुख नामांकन को लेकर बढ़पुरा व बसरेहर ब्लाक के रास्ते में फेरबदल के चलते लोग बृहस्पतिवार को जाम में फंस गए। बस स्टैंड चौराहे, आईटीआई चौराहा व छिमारा मार्ग पर दिन भर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन

वही, बृहस्पतिवार रात तक प्रतिबंधित किया गया ग्वालियर बाईपास दोपहर में ही खोल दिया गया। इससे सीमा पर करीब चार घंटे के जाम के हालात रहे। जाम का मुख्य कारण नियमों का पालन नहीं कराना बना।
विज्ञापन

एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने ब्लाक प्रमुख के नामांकन के दौरान ग्वालियर बाईपास से उदी के मध्य भारी वाहनों को सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक प्रतिबंधित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन उदी मोड पर भारी वाहनों की कतारें लगती चली गई, जो मध्य प्रदेश की सीमा तक पहुंची। बरही टोल प्लाजा तक जाम लग गया। नियम को तार-तार करते हुए दोपहर करीब एक बजे के बाद प्रतिबंधित किया गया ग्वालियर बाईपास भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया। पहले निकले की जद्दोजहद में उदी रोड करीब चार घंटा जाम रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed