फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,girl dies of fever

बुखार से किशोरी की मौत

Tue, 28 Sep 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
etawah news,girl dies of fever
जसवंतनगर। बुखार से नगर के लुधूपुरा मोहल्ले में सोमवार की रात एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। दो दिन पहले मोहल्ले में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मजदूरी करने वाले उदयवीर सिंह कठेरिया ने बताया पुत्री मधु कुमारी कन्या विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। तीन दिन पहले बुखार आने से उसकी तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन

निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह अचानक ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में ले गए चिकित्सक नेे जिला अस्पताल ले जाने को कहा लेकिन जिला अस्पताल में डाक्टरों ने पुत्री को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध पैथोलॉजी के खिलाफ चलाया अभियान
महेवा। एसीएमओ डॉ.महेश चंद्रा ने मंगलवार को महेवा, अहेरीपुर व निवाड़ीकला में चेकिंग के दौरान अवैध रूप से संचालित हो रहीं पैथोलॉजी की जांच की। उनके साथ सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी ने भी क्षेत्र में संचालित पैथोलॉजी पर छापा मार कर अभियान चलाया।
बकेवर। बेरीखेड़ा की तरह ग्राम मड़ौली में करीब 100 लोगों से ज्यादा लोग बीमार हैं। कई लोग करीब एक महीने से बीमार हैं, कुछ सप्ताह भर से बीमार चल रहे हैं।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमार लोगों का ब्लड सैंपल लेकर उन्हें दवाइयां दीं। हालांकि मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से दवाइयां व परीक्षण किट खत्म हो जाने से ज्यादातर मरीजों का परीक्षण नहीं हो सका और दवा नहीं मिल सकी।
डॉ.विवेक यादव ने बताया कि उन्होंने 82 मरीजों को देखा। 83 मरीजों की ब्लड सैंपल लेकर जांच की गई। 49 मलेरिया की व 34 डेंगू व टायफाइड की जांच की गई। कोई पॉजिटिव नहीं निकला। दवाएं व ब्लड सैंपल किट खत्म होने से बाकी बचे मरीजों को बुधवार को फिर से स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।
ब्लाक महेवा के ग्राम मड़ौली कस्बा लखना कस्बा के नजदीक है। करीब सात सौ से अधिक की आबादी वाले मड़ौली में भी लगभग हर घर में लोग बीमार हैं।
बीमार लोगों में लालाराम की पत्नी मिथिलेश कुमारी (55) कई दिनों से बीमार है। वहीं अशोक कुशवाहा (70) 10 दिन से बीमार हैं। उन्होंने बताया कि बुखार टूटने का नाम नहीं ले रहा है।
डॉक्टरों से इलाज कराने पर भी आराम नहीं मिला। वेद प्रकाश की पत्नी पूनम को भी रक्षाबंधन से बुखार आ रहा है। कभी ठीक हो जाती हैं, लेकिन फिर आने लगता है।
पूरी तरह बुखार ठीक नहीं हो रहा। विनोद कुशवाहा के घर का हाल ये है कि 8 में से 6 सदस्य बीमार पड़े हैं। खुशी (24) और पत्नी गुड्डी देवी के अलावा उनके भाई की पत्नी अनीता व विनोद कुमार के दो बेटे सौरभ (18) और गौरव (16) 15 सितंबर से बुखार ग्रसित हैं। घर में खाना तक नहीं बन पा रहा है।
गांव में विनय की पत्नी गुड्डी देवी (50) के अलावा इंद्रजीत के घर में पांच में से चार सदस्यों को बुखार आ रहा है। ऐसी स्थिति में परिवार के लोग पशुओं की ओर ध्यान नहीं दे पा रहे और खेती कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
इंद्रजीत व उनकी पत्नी फूलन देवी (35) व पुत्री अनामिका (16) और पुत्र बृजेश (11) समेत चार लोगों को बुखार आ रहा है। घर में सिर्फ एक पुत्र बुखार से बचा है। गांव में करीब 15 दिन से बीमारी फैली है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की एएनएम व आशा बहू ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों को नहीं दी।
बकेवर। अमर उजाला में खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा और बेरीखेड़ा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर बीमार लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। दवाइयां वितरित की गई। डा. शिवानी के नेतृत्व में टीम ने 3 दर्जन लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की। एक मरीज डेंगू पॉजिटिव निकला। कुछ संदिग्ध निकले।

डा. शिवानी ने बताया बेरी खेड़ा गांव में 35 बीमार लोगों के ब्लड सैंपल की लेकर परीक्षण किया। ब्लड सैंपल लेकर मलेरिया टाइफाइड व डेंगू के जांच की। संवाद

ममता देवी

ममता देवी- फोटो : ETAWAH

खुशी

खुशी- फोटो : ETAWAH

पूनम

पूनम- फोटो : ETAWAH

अनामिका

अनामिका- फोटो : ETAWAH

फूलनदेवी

फूलनदेवी- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed