फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Fire broke out in the hotel in the tadka, workers scorched

तड़का होटल में लगी आग, कर्मी झुलसा

Sun, 18 Jul 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Fire broke out in the hotel in the tadka, workers scorched
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जेल वाले सैय्यद बाबा मजार के पास स्थित तड़का होटल में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।
विज्ञापन

आग बुझाने में एक होटल का कर्मी झुलस गया। होटल संचालक ने झुलसे कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया और साथ ही अराजकतत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया।
सैफई के हरदोई गांव निवासी दीपक ने बताया कि वह कुछ दिनों से फ्रेंडस कालोनी के भगवान अड्डा में रह रहे है। उनका करीब पांच सालों से नगर पालिका की अनुमति से जेल वाले सैय्यद बाबा की मजार के पास तड़का नाम से नॉनवेज होटल है।
शनिवार को होटल बंद था, रात को कर्मी सलमान होटल में सो रहा था। रविवार सुबह अज्ञात कारणों से होटल में आग लग गई। कर्मी सलमान किसी तरह होटल के बाहर निकला और आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें वह झुलस गया।
विज्ञापन

शोर सुनकर पास में मौजूद लोग मदद को दौड़े और मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सामान जलकर खाक हो चुका था। आरोप है कि किसी अराजकतत्वों ने होटल पर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल के पास एक बोतल पड़ी मिली, जिससे पेट्रोल की दुर्गंध आ रही थी। थाना प्रभारी नवरत्न गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed