{"_id":"6140db4d8ebc3ea6a953239f","slug":"etawah-news-farmers-should-be-careful-during-agricultural-work-in-the-kovid-period-etawah-news-knp652191916","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड काल में कृषि कार्य के दौरान सावधानी बरतें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड काल में कृषि कार्य के दौरान सावधानी बरतें किसान
विज्ञापन
बकेवर। कोरोना काल मे कृषि कार्य करते समय सावधानियां बरतें। श्रमिकों के बीच 4 से 5 फुट की दूरी रखते हुए सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। कृषि कार्यों को करने से पहले व बाद में हाथों को साबुन से नियमित रूप से धोये।
उपज का भंडारण करते समय बोरों को 5 फीसदी नीम के तेल में डुबोकर उपचारित करें। इसके बाद अच्छी तरह सुखाकर प्रयोग में लाएं। यह बात मंगलवार को ग्राम पंचायत सिंगौली में आयोजित किसान पाठशाला में नोडल अधिकारी अनिलवीर सिंह चौहान ने कही।
ग्राम प्रधान कमला देवी की अध्यक्षता में आयोजित पाठशाला में किसानों को खेत में पराली न जलाने की हिदायत दी गयी। सुधीर कुमार शुक्ला ने उर्वरक एवं जल प्रबंधन, कीट रोग प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। यहां अभिलाख सिंह, कृष्ण कुमार, राधेश्याम, अंगूरी देवी, पूजा देवी समेत 80 किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भरथना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार किसान कल्याण मिशन के तहत आलमपुर में किसान पाठशाला हुई। नोडल अधिकारी सुरेंद्र कुमार दुबे, मास्टर ट्रेनर अजीत सिंह ने किसानों को कोविड नियंत्रण, उर्वरक प्रबंधन, जैविक खेती, मूल संवर्धन, पराली प्रबंधन आदि के बारे में बताया। पाठशाला में किसान राजीव कुमार, अवधेश कुमार, मेघनाथ, रघुवीर सिंह, रामजीवन, करन सिंह आदि रहे।