{"_id":"613b8e478ebc3e3ee67e9a1c","slug":"etawah-news-face-the-difficulties-boldly-don-t-let-the-thought-of-suicide-come-etawah-news-knp65139224","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किलों का डटकर करें सामना, न आने दें आत्महत्या का ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किलों का डटकर करें सामना, न आने दें आत्महत्या का ख्याल
विज्ञापन
फोटो संख्या 07- आत्महत्या रोकथाम के बारे में सुझाव देते जीसी जीनियस के प्रधानाचार्य सुनील दत्त अव?
- फोटो : ETAWAH
इटावा। आत्महत्या करने से लोगों को रोका जा सकता है। इसके लिए मानसिक अवसादग्रस्त लोगों को समझाने की आवश्यकता है कि वह मुश्किलों से डरें नहीं बल्कि उनका डटकर मुकाबला करें। यह बात शुक्रवार को जीसी जीनियस पब्लिक स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुनील दत्त अवस्थी ने कही।
उन्होंने कहा कि आत्महत्या रोकने के तरीकों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन ने एक पहल के तहत इसकी शुरुआत की थी। उनका मानना था कि आत्महत्या रोकथाम के योग्य है।
यानि सही जानकारी और सलाह से किसी भी अवसादग्रस्त या आत्महत्या के बारे में सोच रहे व्यक्ति को बचाया जा सकता है। हर 40 सेकंड में एक व्यक्ति आत्महत्या कर लेता है और यह संख्या साल में 8 लाख से अधिक हो जाती है।
विज्ञापन
स्कूल के चेयरपर्सन डा.प्रत्यूष कुमार तिवारी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर उदयवीर सिंह ने बच्चों को पॉजिटिव रहने की सलाह दी एवं कहा कि नियमित व्यायाम उनके जीवन में महत्वपूर्ण पॉजिटिविटी पैदा करेगा। अत: बच्चों को साथ ही साथ उन्हें अपने माता-पिता को भी व्यायाम एवं स्वस्थ मानसिकता के प्रति जागरूक करना चाहिए।