फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

180 पंचायतों में बनी गांव की सरकार

Wed, 26 May 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद अब जिले की 180 ग्राम पंचायतों का गठन हो गया है। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत की पहली बैठक के साथ ही गांव की सरकार का कामकाज शुरू हो जाएगा। प्रधानों का कार्यकाल पहली बैठक से ही जोड़ा जाएगा। 471 ग्राम पंचायतों में से 291 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों को शपथ ग्रहण के लिए अभी इंतजार करना होगा। गांव की सरकार की पहली बैठक की तैयारियां की जा रही हैं। ग्राम पंचायत सचिव बैठकों में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

शासन के आदेशानुसार मंगलवार और बुधवार को ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। मंगलवार को 176 ग्राम प्रधानों ने शपथ ले ली थी जबकि शेष बचे ग्राम प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई गई। अब ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी। इसमें ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए रूपरेखा तय कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इन बैठकों में ग्राम प्रधान के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य तथा ग्राम पंचायत सचिव भी शामिल होंगे। सभी की सहमति से योजनाएं बनाई जाएंगी और गांवों की सरकार औपचारिक तरीके से कामकाज शुरू कर देगी।
विज्ञापन

गठन के बाद गांव की सरकारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती कोरोना महामारी से निपटने की है। महामारी से निपटने के लिए गांव-गांव सफाई और सैनिटाइजिंग का अभियान अब और गति पकड़ सकेगा। इस दौरान पुराने रुके हुए विकास के काम, मनरेगा में प्रवासियों के लिए कार्ययोजना तैयार करने के काम प्राथमिकता से रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसरेहर में अंकित ने ली शपथ
ग्राम पंचायत बसरेहर में प्रधान और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह प्राइमरी पाठशाला में हुआ। संचालन रामदास तिवारी ने किया। कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए कम लोगों को ही बुलाया गया। समारोह में प्रधान अंकित दुबे ने शपथ ली। इस मौके पर सदस्य राकेश कुमार, यतिप्रिय, सुनीता देवी, संतोष कुमार, मो. आरिफ, जयकिशन, उर्मिला देवी, रचना, ग्राम विकास अधिकारी अर्चना यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी दुर्विजय यादव, सौरभ गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
गुड्डी देवी ने ली शपथ
भरथना प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को मल्हौसी में नवनिर्वाचित प्रधान गुड्डी देवी और सदस्यों ने सचिव हरी प्रकाश की मौजूदगी में ऑनलाइन शपथ ग्रहण की। बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा और एडीओ इम्तियाज अतहर के अनुसार मंगलवार को क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायत के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई जा चुकी है। शेष एक पंचायत में बुधवार को शपथ ग्रहण कराई गई।

ग्राम प्रधान और सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत कुड़रिया और सरायमिट्ठे में नव निर्वाचित प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायतों की बैठक 27 मई को होगी। महेवा ब्लॉक की कुड़रिया ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान उर्मिला देवी उपाध्याय को और 12 में से 9 ग्राम पंचायत सदस्यों को सामुदायिक केंद्र पर एक सादा समारोह में शपथ ग्रहण कराई। ब्लॉक के ऑनलाइन शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सबसे पहले सचिव आलोक यादव ने प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों पुष्पादेवी, चंद्रकेश, स्नेहलता देवी, प्रशांत कुमार, धर्मेंद्र सिंह, गिरराज, पुष्पादेवी, रणजीत, आलोक कुमार को शपथग्रहण कराई। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार उपाध्याय फोदल भी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत सरायमिट्ठे में पंचायत घर पर सचिव उमाकान्त ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान शारदा देवी और सभी 13 ग्राम पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि संदीप पाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed