फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

आज 2074 फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगेगा कोविशील्ड टीका

Wed, 10 Feb 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अभी जारी है। इसी को लेकर गुरुवार और शुक्रवार को फ्रंट लाइन वर्करों को टीकाकरण कर कोरोना महामारी से सुरक्षित किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएस तोमर ने कहा कि टीकाकरण से किसी तरह से डरने या घबराने की बात नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही किसी तरह की भ्रम या अफवाह फैलाएं।
विज्ञापन

कहा टीकाकरण का मुख्य उद्देश्य खतरनाक कोरोना वायरस से व्यक्ति को बचाना है। पिछले चरणों में हुए टीकाकरण के दौरान पूरे जिले में प्रतिकूल प्रभाव का कोई भी प्रकरण सामने नहीं आया है। टीकाकरण पूर्ण रूप से सुरक्षित और प्रभावी है। लिहाजा इसे लेकर भ्रांतियां न फैलाएं और टीकाकरण कराएं जिससे कोरोना महामारी को जड़ से खत्म किया जा सकें।
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगा टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्येंद्र यादव ने बताया कोई व्यक्ति बिना पंजीकरण के कोरोना वैक्सीन प्राप्त नहीं कर सकता है। वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण के बाद ही सत्र स्थल और समय की जानकारी दी जाएगी। बताया जिले में 11 फरवरी को 2074 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा। बसरेहर सीएचसी पर 118, भरथना सीएचसी पर 84, जसवंत नगर सीएचसी पर 94, राजपुर सीएससी पर 114, उदी सीएचसी पर 136, महेवा सीएचसी पर 70, मेडिकल केयर यूनिट इटावा पर 200, जिला पुरुष अस्पताल पर 250, जिला महिला अस्पताल पर 250, पुलिस लाइन में 258 और पीएसी अस्पताल में 500 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। 12 फरवरी को भी वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed