फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

सीपीपीनेट का परिणाम घोषित, 13 को जारी होगी मेरिट लिस्ट

Sun, 10 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
etawah news
सैफई। उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में संचालित पैरामेडिकल, फार्मेसी व नर्सिंग महाविद्यालय के डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट सीपीपीनेट (कंबाइंड पैरामेडिकल फार्मेसी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम) का परिणाम रविवार 10 जनवरी को घोषित कर दिया गया। इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थी स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 11 जनवरी सोमवार को शाम पांच बजे तक कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट सूची 13 जनवरी बुधवार को जारी की जायेगी। यह जानकारी सीपीपीनेट-2021 परीक्षा समिति ने दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया कि सीपीपीनेट-2020 प्रवेश परीक्षा प्रदेश के चार शहरों लखनऊ, कानपुर, आगरा व नोएडा के 47 केंद्रों पर सात जनवरी 2021 को आयोजित हुई थी। इसमें 13340 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। मेरिट के आधार पर काउंसिलिंग की सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.upums.ac.in तथा https://cppnet.in पर उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा से संबंधित आगामी सभी सूचनाएं उपरोक्त वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगी। मेरिट सूची, काउंसिलिंग व अन्य संबंधित सूचनायें अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed