{"_id":"5ffb3ba98ebc3e32f057ed48","slug":"etawah-news-etawha-news-knp605172418","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह दबाकर युवक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह दबाकर युवक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन
बसरेहर(इटावा)। घर के बाहर बने शौचालय से लौट रही दलित युवती को अगवा कर एक युवक ने 300 मीटर दूर स्थित एक सूने मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध में उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसपर एससी-एसटी एक्ट और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
एक गांव निवासी मजदूर की 18 वर्षीय बेटी शनिवार रात करीब 11:30 बजे घर से चंद कदम की दूरी पर बने शौचालय में गई थी। युवती के अनुसार शौचालय से बाहर निकलते ही गांव के सोनू दुबे पुत्र सुशील कुमार दुबे ने पीछे से पकड़ लिया। विरोध करने व चिल्लाने पर मुंह दबा दिया और शौचालय से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक सूने मकान में ले गया। यहां सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया, विरोध पर मारा पीटा।
रात करीब तीन बजे युवती किसी तरह छूटकर रोते हुए घर लौटी। परिजनों को आपबीती बताई। परिजन युवती के गायब होने से परेशान थे। रविवार सुबह चार बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती व उसके परिजनों से पूछताछ कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बसरेहर थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक ने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म व एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।