{"_id":"5ff74d7b8ebc3e2e3a160647","slug":"etawah-news-etawha-news-knp6045896159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीपीनेट प्रवेश परीक्षा चार शहरों में हुई आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीपीनेट प्रवेश परीक्षा चार शहरों में हुई आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई(इटावा)। सत्र 2020-21 के लिए कंबाइंड पैरामेडिकल फार्मेसी नर्सिंग इंट्रेंस इक्जाम (सीपीपीनेट-2020) चार शहरों लखनऊ, कानपुर, आगरा व नोएडा के 47 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 13340 परीक्षार्थियों को अनुमति दी गई जिसमें 12223 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
परीक्षा में 91.6 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 8.4 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुरेशचंद्र शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने नौ कोऑर्डिनेटर व 57 पर्यवेक्षक इन शहरों व केंद्रों पर नियुक्त किए थे।
उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में संचालित पैरामेडिकल, फार्मेसी एवं नर्सिंग महाविद्यालय के विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। कुलसचिव ने बताया कि परीक्षा के लिए स्थापित सीपीपीनेट-2020 केन्द्रीय कक्ष से परीक्षा के दौरान चार कक्ष अधिकारियों ने पूरी परीक्षा पर नजर रखी। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी तथा अभ्यर्थियों की बॉयोमेट्रिक हाजिरी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीपीपीनेट परीक्षा पहली बार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के आधार पर आयोजित की गई। इस परीक्षा से संबन्धित सभी अग्रिम सूचनायें विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.upums.ac.in तथा https://cppnet.in पर उपलब्ध होंगी जिसमें स्क्रूटनी, परीक्षा परिणाम, मेरिट सूची, काउंसलिंग व अन्य सूचनाएं अभ्यर्थी देख सकते हैं।