{"_id":"5fdba45d8ebc3e3d4f23b048","slug":"etawah-news-etawha-news-knp600541753","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरस्त कोटा बहाल होने पर भड़के ग्रामीण, तहसील में हंगामा, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरस्त कोटा बहाल होने पर भड़के ग्रामीण, तहसील में हंगामा, नारेबाजी
विज्ञापन
जसवंतनगर। राशनकार्ड धारकों की शिकायतों को दरकिनार कर राशन कोटा बहाल होने पर बृहस्पतिवार को आक्रोशित शिकायतकर्ताओं ने पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ शिकायत करते हुए तहसील में हंगामा किया। नाराज ग्रामीणों ने पूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि फर्जी साक्ष्यों, शपथपत्रों के सहारे निरस्त कोटा बहाल किया गया है। जिन लोगों ने शिकायत की उनके ही फर्जी शपथ पत्र लगवा दिए। एक मृत महिला का भी फर्जी शपथ पत्र लगवा दिया। ग्रामीणों ने इसकी जांच की मांग की। वहीं एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। उसकी नए सिरे से जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कुछ दिनों पूर्व ग्राम पंचायत चांदनपुर बीबामऊ के राशन डीलर संतोष कुमार निवासी मरदान ककरई के खिलाफ दर्जनों राशनकार्ड उपभोक्ताओं और ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की थी। राशन डीलर पर अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं देने के आरोप सहित कई अन्य शिकायतें की गई थीं। जांच में अधिकारियों ने शिकायत ठीक मिलने पर अगस्त 2020 में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हाकिम सिंह ने कोटा निरस्त कर दिया। इसकी जांच पूर्ति निरीक्षक को सौंपी गई। पूर्ति निरीक्षक के समक्ष शिकायतकर्ताओं के नाम से शपथपत्र लगाकर और साक्ष्यों दर्शाकर रिपोर्ट अपने पक्ष में लगवा ली। पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने कोटा पुन: बहाल कर दिया। राशन डीलर ने शिकायत करने वालों 21 कार्ड धारकों बिट्टन देवी पत्नी बलराम सिंह, सावन श्री पत्नी पोतीराम, सीमा देवी पत्नी अवनीश कुमार, जेना देवी पत्नी शिवचरण, गीता देवी पत्नी संतोष कुमार, प्रेमा देवी पत्नी रामेश्वर दयाल, विमलेश कुमारी पत्नी शिवराज सिंह जयंती देवी पत्नी श्री कृष्ण, कबूली देवी पत्नी अहिरन सिंह, मिथिलेश कुमारी पत्नी जगदीश, श्रीनिवास पुत्र तुलसीराम, राजेंद्री देवी पत्नी दलवीर सिंह, विजय कुमारी पत्नी राजीव कुमार, सुदामा पत्नी श्यामवीर, मिथिलेश पत्नी रमेश चंद, उर्मिला ़पत्नी परमाल सिंह, अशोक कुमार पुत्र जिलेदार, राजकुमारी पत्नी राकेश कुमार सालिगराम पुत्र सूबेदार यादराम पुत्र सूबेदार, मंदोदरी पत्नी इन्दल सिंह के शपथ पत्र अपने पक्ष में पेश किए। शिकायकर्ताओं को जब इस बात की जानकारी तो हुई तो भड़क उठे। उनका आरोप है कि उनके नाम के फर्जी शपथ पत्र दाखिल किए गए हैं। आरोप है कि मृत जल देवी पत्नी प्रताप सिंह का भी शपथ पत्र अपने पक्ष में बनवा कर लगा दिया गया।
शिकायतकर्ताओं ने मॉडर्न तहसील पहुंचकर जमकर हंगामा किया। अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कोटेदार के खिलाफ धांधली को लेकर उपजिलाधिकारी ज्योत्स्ना बंधु सहित सक्षम अधिकारियों से शिकायत कर संतोष कुमार का बहाल कोटा निरस्त कर पुन: चुनाव करवाए जाने की मांग की। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।