{"_id":"5e483f068ebc3e6eb85522e5","slug":"etawah-news-etawha-news-knp544905872","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के पुठिया के नगलादत्ती गांव में शनिवार दोपहर एक विवाहिता ने फंदे से गला कसकर जान दे दी। उसका शव घर के अंदर कमरे की छत के कुंडे से लटका मिला। पुलिस इसे फिलहाल आत्महत्या मान रही है। बताया गया कि पति की दिव्यांगता से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया।
ममता देवी (38) की शादी करीब 18 साल पहले पुठिया के नगलादत्ती गांव निवासी वंशीलाल के साथ हुई थी। वंशीलाल ट्रक चालक था। शनिवार को पति दवा लेने और दो बेटियां व बेटा स्कूल गए थे। घर में सिर्फ ममता थी।
स्कूल से लौटे बेटे अंश ने मां को कमरे में रस्सी से लटके हुए देखा तो चीखते चिल्लाते बाहर आया। आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा कि ममता के पति वंशीलाल के पैर करंट लगने से बेजान हो गए। पति की दिव्यांगता से ममता परेशान रह रही थी। परिवार के भरण पोषण की समस्या बनी हुई थी। 14 वर्षीया रीनू व 10 वर्षीया रीतू और 4 साल का अंश मां की मौत से रो रोकर बेहाल रहे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ उत्तम सिंह व प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।