{"_id":"5e483e5b8ebc3ee5c92267dc","slug":"etawah-news-etawha-news-knp544905310","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने गिनीं 60, पुलिस को मिलीं 100 सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने गिनीं 60, पुलिस को मिलीं 100 सवारियां
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। ट्रैवल्स एजेंसी की यात्री बसों में ओवरलोडिंग की जांच में परिवहन विभाग खेल कर रहा है। चार फरवरी को ऊसराहार थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त बस में एआरटीओ ने 60 सवारियां गिनीं थीं, जबकि पुलिस को 100 सवारियां मिली थीं। पुलिस ने मुकदमे में 100 सवारियों के बयान दर्ज होने की भी बात लिखी है। ओवरलोड बस में 35 की जगह 38 सीटें भी लगीं मिलीं। ऊसराहार और फिरोजाबाद के कठफोरी में दुर्घटनाग्रस्त हुईं बसें एक ही ट्रैवल एजेंसी की हैं।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खरगपुर सरैया के पास चार फरवरी को ट्रैवल एजेंसी की बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। हादसे में कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं थी। कुछ को मौके पर और कुछ का सैफई पीजीआई में इलाज कराकर गोरखपुर रवाना कर दिया था। परिवहन विभाग के अधिकारियों को बस में 60 सवारियां मिली थीं, लेकिन पुलिस ने बस में 100 सवारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। ओवरलोडिंग में केसी जैन ट्रैवल्स के खिलाफ ऊसराहार थाने के खरगपुर सरैया चौकी प्रभारी ने मुकदमा दर्ज किया। ट्रैवल्स एजेंसी के मालिक गोरखपुर निवासी केसी जैन हैं। फिरोजाबाद के कठफोरी में ट्रक से टकराई बस भी केसी जैन ट्रैवल्स की ही थी। इस बस में भी सवारियां क्षमता से अधिक भरी थीं। कठफोरी हादसे का मुकदमा फिरोजाबाद जिले में दर्ज किया गया है।
एक्सप्रेसवे पर ऊसराहार के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई केसी जैन ट्रैवल्स की बस का टैक्स भी नहीं जमा था। परिवहन विभाग के अधिकारियों की जांच में 31 जनवरी के बाद बस बिना टैक्स जमा किए दौड़ रही थी।
विज्ञापन
बस में 60 ही सवारियां थीं, पुलिस ने कहां से 100 गिन लीं। 35 सीटर बस में 25 सवारियां अतिरिक्त थीं। थाने में बस की जांच करने पर दो सीटें भी अधिक लगी मिली थीं। इसकी रिपोर्ट गोरखपुर आरटीओ को भेज दी गई है। जुर्माने की कार्रवाई वहीं से होगी। बस की लंबाई मानक के अनुरूप है।
-सौरभ कुमार, एआरटीओ इटावा
बस में 100 से अधिक सवारियां यात्रा कर रहीं थीं। उनके बयान भी चौकी प्रभारी ने दर्ज किए थे। उसके आधार पर केसी जैन ट्रैवल्स पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बस के मालिक केसी जैन हैं।
-जितेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, ऊसराहार