फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

अब रण की तैयारी, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Fri, 18 Feb 2022 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
etawah news
इटावा। विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को होने जा रहे मतदान में चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम पांच बजे थम गया। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के कारण चुुनाव प्रचार बहुत सादगी से चला। अंतिम सप्ताह में राष्ट्रीय नेताओं की रैलियों से कुछ चुनावी माहौल जरूर बना। मतदान कराने के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियां नई मंडी से रवाना होंगी। शुक्रवार को दिन भर नई मंडी में विधानसभा वार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाती रही।
विज्ञापन

जिले में कुल 1446 पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इसके लिए 422 बसें और 852 हल्के वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। वाहनों पर पोलिंग पार्टियों के नंबर अंकित किए गए। भरथना में तीसरे दौर के मतदान के लिए शुक्रवार की शाम चुनावी प्रचार थमते ही उम्मीदवारों की धड़कने तेज हो गई है। भरथना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार तीन लाख 97 हजार मतदाताओं की संख्या वाले इस विधान सभा क्षेत्र में मतदान के लिए 510 बूथ बनाए गए है। इसमें भरथना तहसील क्षेत्र के 352 बूथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed