{"_id":"61672886201b42551933daed","slug":"etawah-news-etawah-news-knp65815521","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के नगला विशुन गांव में किसान सवनेश कुमार के घर हुई चोरी का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। थाना पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेवरात व 15 हजार रुपये नगदी बरामद किए जाने का दावा किया है। बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। आरोपियों में दो नाबालिग हैं। कोर्ट ने इन्हें बाल सुधार गृह और एक को जेल न्यायिक हिरासत में भेजा है।
सीओ जसवंत नगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि नगला विशुन गांव निवासी सवनेश कुमार के घर से 11 अक्तूबर की रात शातिरों ने नगदी व गहने पार कर दिए थे। सवनेश की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बुधवार की सुबह सटीक सूचना पर जसवंत नगर थाना प्रभारी सुधीर कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने बलरई रोड तिराहे के पास से तीन लोगों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से नगदी, जेवरात, चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार व एक चाकू बरामद किया गया।
सीओ के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रामलीला मैदान जसवंत नगर निवासी पंकज कंजड़ और दो नाबालिगों ने खुद को जसवंत नगर स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी बताया। इनमें एक ही उम्र 15 और दूसरे की 16 वर्ष है। आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने नगला विशुन गांव निवासी सवनेश के घर में घुसकर 11 अक्तूबर को नगदी व जेवरात पार किए थे, वहीं पुलिस ने बरामद किए हैं।