{"_id":"615def898ebc3e607647c93e","slug":"etawah-news-etawah-news-knp6567395196","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त पुलिया से खाई में लटका ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त पुलिया से खाई में लटका ट्रक
विज्ञापन
ढकरा पुलिया पर खाई में लटका ट्रक
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर। थाना क्षेत्र के चंबल सेतु स्थित ढकरा पुलिया क्षतिग्रस्त व रास्ते में बारिश का पानी भरा होने की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में लटक गया। राहगीरों ने सूझबूझ से ट्रक के चालक व क्लीनर को बाहर निकाला।
जालौन के माधवगढ़ से चालक शिवाकांत अपने क्लीनर किशन के साथ मंगलवार देर रात को खाली ट्रक को लेकर इटावा आलूू भरने के लिए जा रहा था। चालक ने बताया कि चंबल सेतु स्थित ढकरा पुलिया पर बारिश का पानी भरा होने के चलते ट्रक अनियंत्रित हो गया और खाई में जाने लगा। पुलिया की मिट्टी चिकनी होने के चलते ट्रक फिसलता हुआ गहरी खाई में पेड़-पौधों पर टिका। यह देख राहगीरों ने काफी प्रयासों के बाद चालक व क्लीनर को बाहर निकाला।
ग्रामीणों का कहना है कि लखना-सिंडोस मार्ग, बीहड़ी क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है। बाढ़ में पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने मिट्टी की बोरियां लगाकर जुगाड़ से आवागमन चालू करा दिया। लेकिन पुलिया नहीं बनवाई। इसके चलते आए दिन वाहन हादसाग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की।