फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

गांव में गंदगी से रिश्तेदार भी घर नहीं आते

Wed, 22 Sep 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
etawah news
संतोषपुर पचार गांव की गली में फैली गंदगी - फोटो : ETAWAH
इटावा। ताखा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुंजा के मजरा संतोषपुर पचार में जलनिकासी का इंतजाम न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। हाल यह है कि यहां की लगभग हर गली में कीचड़ व गंदगी फैली है। ऐसे में यहां की लगभग 16 सौ की आबादी कीचड़ व गंदगी की समस्या से जूझ रही है। बुधवार को बरसात के बाद गलियों में पानी भरने से स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। लोगों का कहना है कि बरसात में तो सड़कों व गलियों से निकलना मुश्किल हो जाता है। गांव में गंदगी के कारण कोई रिश्तेदार उन लोगों के घर नहीं आता है।
विज्ञापन

गांव के रामबहादुर, बलवीर सिंह, शिवम कुमार व बादशाह आदि ने बताया कि वह लोग कई वर्षों से यह समस्या झेल रहे हैं। साथ ही आरोप लगाया कि अरसे से किसी भी ग्राम प्रधान ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गांव की गलियों में पानी भरा रहता है और गंदगी फैली है। बरसात में हर गली में पानी भर जाता है। यही नहीं पानी घरों में भी घुसने लगता है। पूर्व प्रधान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गांव में गंदगी के कारण कोई रिश्तेदार उन लोगों के घर नहीं आता है। बीमार को अस्पताल ले जाने में दिक्कत होती है। इस गांव में शादी के लिए आने वाले लोग गलियों व सड़कों की हालत देख गांव के बाहर से ही लौट जाते हैं। उधर, ग्राम प्रधान अरुण कुमार ने बताया संतोषपुर पचार के खस्ताहाल खड़ंजे के स्थान आरसीसी का कराया जाएगा। जल्द ही गांव की गलियों व सड़कों को गंदगी से मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हुई सर्विस रोड
इकदिल संवाद के अनुसार हाईवे-दो के किनारे सराय जलाल गांव के पास सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। ऐसे में राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत छात्र-छात्राओं को हो रही है। गड्ढों की वजह से आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिरकर चुटहिल होते रहते हैं। बुधवार को बारिश होने पर सड़क पर पानी भर जाने से परेशानी और बढ़ गई। इलाकाई लोग बताते हैं कि लगभग पांच साल से सर्विस को रोड का यही हाल है। यहां के लोगों ने कई बार प्रशासनिक अफसरों से समस्या बताई, लेकिन हर बार आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। अभी तक समस्या जस की तस बनी हैं। क्षेत्र के श्री कृष्ण, प्रताप सिंह ,गणेश , सोनेलाल ने प्रशासनिक अफसरों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed