फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

दो दिन से लापता महिला का शव तालाब में मिला, हत्या की आशंका

Wed, 15 Sep 2021 07:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
etawah news
मृतका नबीरा की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर (इटावा)। धरबार गांव में सोमवार से लापता मानसिक रूप से बीमार महिला का शव बुधवार की सुबह गांव स्थित तालाब में मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की जीभ बाहर निकली देख ग्रामीणों ने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। जानकारी मिलने पर एसपी सिटी व सीओ जसंवतनगर ने फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के कश्मीरा गेट निवासी सगीर खान मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन करते हैं। उनकी बड़ी बेटी नबीरा (21) का निकाह चार महीने पहले फिरोजाबाद के रामगढ़ मोहल्ला निवासी शहजाद से हुआ था। नबीरा के जीजा धरबार गांव निवासी आतिक अहमद के मुताबिक नबीरा मानसिक रुप से बीमार थी। इसकी वजह से पति शहजाद उसे अपने साथ नहीं रखता था। लगभग डेढ़ महीने पहले परिजन नबीरा को उनके घर लेकर आए थे। तब से वह यहीं रह रही थी। सोमवार को दोपहर वह बिना बताए घर से निकल गई। देर शाम तक न लौटने पर खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर मंगलवार को धरबार पुलिस चौकी में उसके गायब होने की सूचना दी। बुधवार की सुबह ग्रामीणों से तालाब में शव पड़ा होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

उधर, तालाब में शव मिलने की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी कपिल देव, सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह व थाना प्रभारी अमर पाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव तालाब से निकलवाया। ग्रामीणों ने महिला की जीभ बाहर निकली देख गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिन से लापता महिला का शव तालाब में मिला है। मौत की वजह जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पिता पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं था
पिता सगीर खान शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं था। एसपी सिटी कपिल देव व सीओ जसवंतनगर राजीव प्रताप सिंह ने उसे काफी समझाया। इसके बाद वह पोस्टमार्टम के लिए राजी हुआ। पिता ने बताया कि बेटी मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शहजाद से इसकी दूसरी शादी हुई थी। बीमारी के कारण वह भी बेटी को अपने साथ नहीं रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed