फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news

यमुना में बाढ़ से सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबी

Fri, 06 Aug 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
etawah news
फोटो संख्या 11- यमुना के किनारे के गांव में बाढ़ से डूबी किसानों की फसल - फोटो : ETAWAH
बकेवर। यमुना किनारे किसानों की सैकड़ों एकड़ बाजरा, सब्जी एवं कचरिया आदि फसलें पानी में डूबने से नष्ट हो गई हैं। किसानों का जुताई बुवाई और बीज का काफी नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

यमुना के उत्तरी किनारे बकेवर और लवेदी क्षेत्र के गांवों लखनपुरघार, कछपुरा, तीर की मड़ैया, इकनौर, मड़ैया दिलीप नगर, पठा, अंदावा की मड़ैया, मड़ैया मल्हान, मड़ैया यादवान, चिन्डोली, ग्राम मुचाई सहित करीब एक दर्जन गांव हैं। जहां किसानों ने बाजरा की फसल अन्य सब्जियां कचरिया आदि बो रखी थी। वह पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। ग्राम लखनपुरघार के सुभाष की दरहरी और भिंडी की 3 बीघा फसल नष्ट हो गयी। दीपक की दो बीघा कचरिया की फसल पानी में डूबने से सड़ गई। सुनील और छुन्ना की करीब 6 बीघा फसल डूब गई। कछपुरा के किसान रंजीत की बाजरा और कचरिया की फसल डूब गयी। फूलसिंह की दो बीघा, कोमल सिंह की दो बीघा खीरा की फसल डूबकर नष्ट हो गयी। वीरसिंह की 8 बीघा की कचरिया की फसल नष्ट हो गयी। राजनाथ व राम सिंह की भी फसल नष्ट हो गयी। इस तरह ही मड़ैया मल्हान, मडै़या दिलीप नगर, पठा, मड़ैया अंदावा, मड़ैया यादवान में काफी कछार की फसल नष्ट हो गयी।
विज्ञापन

एसडीएम चकरनगर सत्यप्रकाश ने बताया कि काफी फसल डूबी है। इसका आंकड़ा अभी पूरा नही मिला है। लेखपालों की टीम लगाकर कितनी जमीन डूबी हैं। इसका पता लगाया जा रहा है। पहले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed