फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Emphasis on the utility of nutrition garden

118 लोगों का शाक भाजी के बीज के पैकेट व नीबू- सहजन के पौधे दिए

Fri, 17 Sep 2021 06:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Emphasis on the utility of nutrition garden
कृषि विज्ञान केंद्र परं किसान को शाक भाजी बीज का पैकेट प्रदान करते अतिथि डा.देवेंद्र ङ्क्षसह, अभि - फोटो : ETAWAH
इटावा। कृषि विज्ञान केंद्र और इफको की ओर से अंतरराष्ट्रीय अनाज वर्ष 2023 के परिपेक्ष्य में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में पोषण वाटिका महाभियान व पौधरोपण कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

जिसमें मुख्य अतिथि डा.भीमराव आंबेडकर कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा.देवेंद्र सिंह ने किसानों को शाकभाजी के बीज वितरित किए।
मुख्य अतिथि ने केवीके परिसर में सागौन के पांच पौधों का रोपण किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र ग्रामीण स्तर कृषकों, कृषक महिलाओं और बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए संचालित पोषण कार्यक्रमों के प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि अभिनंदन सिंह ने पोषण वाटिका की उपयोगिता पर बल दिया।
विज्ञापन

विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा.धनंजय सिंह ने पोषण महाभियान वाटिका व पौधरोपण अभियान के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डा.विजय बहादुर जायसवाल ने मोटे अनाजों की पोषण गुणवत्ता, गृह वैज्ञानिक सुनीता मिश्रा ने मोटे अनाजों के पोषण उत्पाद, उद्यान, वैज्ञानिक डा.एमके सिंह ने सब्जियों व फलों में पोषण, गुणवत्ता फसल सुरक्षा, वैज्ञानिक डा.भूपेंद्र कुमार सिंह ने मोटे अनाजों में एकीकृत नाशीजीवी प्रबंधन, वैज्ञानिक कृषि अभियंत्रण इंजीनियर भूपेंद्र सिंह चौहान ने जैव संबंधित उत्पाद व पशुपालन वैज्ञानिक डा.योगेश यादव ने पशुओं के लिए हरा चारा प्रबंधन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक हैदर अली ने कुपोषण मिटाने में इफको के योगदान पर प्रकाश डाला। यहां एक सैकड़ा किसानों व अठारह बालिकाओं को इफको की ओर से शाक भाजी के बीज के पैकेट वितरित व एक-एक नीबू व सहजन के पौधों का वितरण किया गया। संचालन डा.एमके सिंह ने व आभार सुनीता मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed