फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news electricity

तेज हवाओं और बारिश के चलते ठप हुई ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति

Mon, 02 Mar 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
etawah news electricity
जसवंतनगर/ बकेवर/ महेवा/ इकदिल। शनिवार की रात्रि हुई बारिश और तेज हवाओं ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। बिजली गिरने से भरथना क्षेत्र में एक गाय की मौत हो गई। रविवार को दिन भर विद्युत विभाग के अधिकारी लाइनों को ठीक करने में लगे रहे। शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

जसवंतनगर संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार बिजली आपूर्ति शाम 6 बजे से ठप हो गई। रायनगर से जसवंतनगर आने वाली लाइन पर फाल्ट हो जाने से रात भर आपूर्ति ठप रही। छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं। रविवार सुबह 11 बजे बिजली बहाल कर दी गई। क्षेत्र के अंडावली, कोकावली, निजामपुर, बहरीपुर, नसीरपुर, नगला तौर, बलरई, जुगौरा, भीखनपुर, श्सामनगर, खाका बाग, मडैला, पीहरपुर, नगला रामसुदंर, नगला सलहदी, गढी जालिम, धरवार, आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

भरथना संवाद न्यूज एजेंसी प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार गजराज सिंह ने बताया कि बकेवर के गांव मुड़ैना खुर्दकला निवासी संदीप कुमार के दरवाजे पर बंधी दुधारू जर्सी गाय की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल आशीष शर्मा ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम से बकेवर लखना क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू हुई तो रात्रि में तेज हवा हवा के साथ बरसात में बदल गई। इससे सौ से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई।
रात्रि करीब 2 बजे तक तेज हवा और बिजली की कड़क के साथ पानी रुक रुककर बरसता रहा। जिसके चलते बकेवर लखना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। टकरूपुर 132 केवी से ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। रात्रि में हवा और बरसात बंद होने पर करीब ढाई बजे रात आपूर्ति की गई।
बकेवर बिजली घर में रात्रि करीब पौने नौ बजे तेज बिजली के कड़कने से मशीन रूम में इनकमिंग मशीन में आग लग गई। इससे बिजली घर के सराय जलाल, पटिया, लुधियानी, आरएल, महेवा देहात फीडर क्षेत्र के करीब एक सैकड़ा से अधिक छोटे बड़े गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही।सुबह इनकमिंग मशीन के स्पाउट आने के बाद मरंमत का काम शुरू हुआ।
भरथना 220 केवी से महेवा बिजली घर को बिजली आपूर्ति की जाने वाली 33 हजार की लाइन में फाल्ट आने से महेवा कस्बा व महेवा के ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति भी ठप रही। सुबह जेई बकेवर राजेंद्र सिंह बिजली कर्मियों के साथ भरथना क्षेत्र में जाकर फाल्ट की खोज शुरू कराई। सेंगर नदी के पास फाल्ट मिला। जेई बकेवर ने बताया कि फाल्ट सही कर कर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास जारी है।
महेवा संवाद न्यूज एजेंसी प्रतिनिधि के अनुसार महेवा बिजली घर से जुड़े अनंतराम फीडर, आहेरीपुर फीडर, महेवा फीडर, इकनौर फीडर की आपूर्ति ठप होने से करीब 30 गांवों में आपूर्ति रविवार शाम तक चालू नहीं हो सकी ।

इस बारे में अवर अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि खराब मौसम के चलते कही फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई है। भरथना से लेकर महेवा तक पोल टू पोल निरीक्षण कार्य चल रहा है। कमी मिलते ही ठीक होगी व शीघ्र ही आपूर्ति दी जाएगी ।
इकदिल संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार गांव चंदनपुर, गांव आसई, ग्राम फूफई, इकदिल बिजली घर से संबद्ध करीब 250 गांव प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed