फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   etawah news,district panchyat member,relesed from jail,took out,suppoters

इटावा: जमानत पर छूटे धर्मेंद्र यादव ने 200 से ज्यादा गाड़ियों के साथ निकाला जुलूस, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 05 Jun 2021 10:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
etawah news,district panchyat member,relesed from jail,took out,suppoters
जमानत पर छूटे तो निकाला जुलूस - फोटो : amar ujala
जमानत पर छूटे औरैया के भाग्य नगर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव ने शनिवार शाम को समर्थकों संग जश्न मनाया। दो और चार पहिया वाहनों से आए 200 से ज्यादा समर्थकों ने शहर में जुलूस निकाला। मामले की जानकारी होने पर सिविल लाइन थाने में धर्मेंद्र व उनके 200 समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


औरैया निवासी धर्मेंद्र यादव सपा युवजन सभा का जिलाध्यक्ष है। वह पंचायत चुनाव में भाग्य नगर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य चुना गया है। औरैया पुलिस ने धर्मेंद्र को गुंडा एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था। वह जिला बदर होने के बाद भी क्षेत्र में घूमकर अपना चुनाव प्रचार कर रहा था।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद से वह इटावा जेल में बंद था। हाईकोर्ट से उसे जमानत मिली है। शुक्रवार देर शाम धर्मेंद्र की जेल से रिहाई हुई। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रात में धर्मेंद्र इटावा में कही रुक गया। शनिवार को उसके 150-200 समर्थक दो व चार पहिया वाहनों से इटावा आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका फूल मालाओं से स्वागत किया और जुलूस निकाला। इस मामले में धर्मेंद्र यादव उसके 200 समर्थकों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन, महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, सेवन सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed