{"_id":"611e4d558ebc3e79c24e3eef","slug":"etawah-news-demand-to-give-arms-license-to-bullion-traders-etawah-news-knp6469382114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारियों की शस्त्र लाइसेंस देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारियों की शस्त्र लाइसेंस देने की मांग
विज्ञापन
फोटो संख्या 05: अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अवधेश को ज्ञापन देते सेक्रेटरी राजीव चंदेल
- फोटो : ETAWAH
इटावा। सराफा कारोबारियों ने सुरक्षा के लिए प्राथमिकता के आधार पर उनके शस्त्र लाइसेंस बनाए जाने की मांग की है। मांग को लेकर गुरुवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव राजीव चंदेल ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अवधेश को ज्ञापन सौंपा।
राजीव चंदेल ने संगठन के पदाधिकारियों व सराफा कारोबारियों के साथ जिलाधिकारी श्रुति सिंह से मुलाकात की। बताया कि शासन स्तर से ज्वैलर्स को विशेष श्रेणी में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की संस्तुति की गई है। ज्ञापन देने वालों में आशीष वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, हरीश जौहरी समेत कई सराफा कारोबारी शामिल रहे।
व्यापारी आज से ‘मन की बात पोस्टकार्ड’ भेजेंगे
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल 20 अगस्त से तीन सितंबर तक ‘व्यापारी के मन की बात’ पोस्टकार्ड अभियान चलाएगा। इसमें तीन सितंबर व्यापारी दिवस घोषित किए जाने, पेट्रो पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने व जीएसटी की खामियों को खत्म कर अर्थदंड न लगाए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
संगठन के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आह्वान पर प्रधानमंत्री को मन की बात पोस्टकार्ड भेजेंगे।
जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने बताया 20 अगस्त को यह अभियान रोडवेज बस स्टैंड तिराहा से दोपहर दो बजे से चलाया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों से अभियान में शामिल होने की अपील की है। संवाद