{"_id":"5e55702d8ebc3ef3e7757a8c","slug":"etawah-news-crime-etawha-news-knp5469478180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : ETAWHA
बकेवर/इटावा। चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के चार बदमाशों को बकेवर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक ऑटो पार्ट्स दुकान का मालिक और दो लोग मैकेनिक हैं। गैंग इटावा के अगल-बगल के जिलों में सक्रिय था। औरैया के अजीतमल व कानपुर के नौबस्ता थाना में दो मोटरसाइकिलों की चोरी का मामला दर्ज है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी भरथना आलोक प्रसाद की अगुवाई में बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह सिरोही पुलिस बल के साथ 24/25 की रात महेवा क्षेत्र में बहेड़ा पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने थाना प्रभारी को सूचना दी कि चोरी की मोटरसाइकिलें खरीदने और बेचने का धंधा करने वाला एक व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ महेवा कस्बा चौराहे के पास ऑटो पार्ट्स की दुकान पर खड़ा है। उसके पास एक चोरी की मोटरसाइकिल भी है।
पुलिस महेवा चौकी से कुछ दूरी पर मौजूद ऑटो पार्ट्स की दुकान पर पहुंच गई। चारों लोगों को पकड़कर उनकी बाइक कब्जे में ले ली। दुकान को चेक किया तो उसमें भी तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पुलिस ने नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के जरिये चारों मोटरसाइकिलों की छानबीन की तो पता चला कि दो मोटरसाइकिलों के चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज है। जबकि एक मोटरसाइकिल पर किसी दूसरी बाइक का नंबर लिखा मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने चारों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे सब बाइक चुराकर उसे बेच देते हैं। यदि किसी बाइक का सही ग्राहक न मिले तो उस बाइक के पार्ट्स निकालकर इसी दुकान पर बेच देते हैं। गैंग के सदस्यों के पास से बरामद मोटरसाइकिलों में टीवीएस विक्टर, दो पैशन प्रो और एक हीरो सीडी डीलक्स शामिल है।
थाना प्रभारी ने बताया कि अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के गिरफ्तार सदस्यों बाइक मैकेनिक बकेवर थाना क्षेत्र के अंदावा की मड़ैया गांव निवासी बलवीर सिंह पुत्र प्रेम सागर, महेवा बस्ती के दीपक तिवारी पुत्र रमेशचंद्र, औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के सोनासी गांव निवासी बाइक मैकेनिक शोएब पुत्र शरीफ पठान और मध्यप्रदेश के भिंड जिले के फूफ थाना क्षेत्र के गजना गांव निवासी ऑटो पार्ट्स दुकान का मालिक विजय कुमार तिवारी पुत्र राजेंद्र कुमार के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। शोएब इसी की दुकान पर काम करता है।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों में दो की चोरी के मामले अजीतमल (औरैया) व कानपुर नगर में दर्ज हैं। गैंग के लोग चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर डालकर ऑटो पार्ट्स की दुकान पर बेचते थे।
कानपुर, आगरा व मध्यप्रदेश की है मोटरसाइकिलें जिसमें पैशन प्रो बाइक कानपुर नगर से वर्ष 2014 में चोरी हुई थी। नौबस्ता थाना में बाइक की चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। एक बाइक आगरा आरटीओ के यहां से पंजीकृत पाई गई। एक अन्य पर मध्यप्रदेश का नंबर पर दर्ज मिली। इस हीरो सीडी डीलक्स बाइक पर कोई नंबर नहीं पड़ा था।