फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news crime

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Thu, 23 Jan 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
etawah news  crime
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

गत 14 जनवरी को भोपाल निवासी बुआ के पास गया था
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के तहत सुंदरपुर गांव के पास बुधवार सुबह एक पेड़ पर युवक का शव बरामद हुआ। युवक गत 14 जनवरी को भोपाल निवासी अपनी बुआ के घर गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बुधवार की सुबह सुंदरपुर गांव के कुछ लोगों ने एक खेत में लगे नीम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका दिखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। फ्रेंड्स कालोनी थाना के उपनिरीक्षक अतिवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त सुंदरपुर गांव निवासी बृजेंद्र कुमार राठौर ने अपने 23 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार राठौर के रूप में की। पिता बृजेंद्र कुमार ने बताया कि उनका पुत्र अरविंद गत 14 जनवरी को मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी अपनी बुआ के घर गया था। तब से नहीं लौटा था। आज अचानक उसकी मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में हैं। अरविंद की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। उप निरीक्षक अतिवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed