फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news corona

एक कोरोना संदिग्ध भर्ती, दो घर में किए आइसोलेड

Mon, 23 Mar 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
etawah news corona
इटावा। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक और संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है, जबकि विदेश से लौटे दो लोगों को उनके ही घरों में आइसोलेड कर दिया गया है। आईसोलेशन वार्ड में भर्ती बिहार के युवक और शहर निवासी महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भिंड निवासी युवक कीनिया से लौटा है। वह टैक्सी में दिल्ली से भिंड लौट रहा था। रविवार की रात करीब 12 रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने टैक्सी रोककर पूछताछ की। विदेश से युवक के आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने जानकारी जिला अस्पताल को दी। इस पर युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉ.अमरनाथ तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में एक युवक दुबई और एक युवती आस्ट्रेलिया से रविवार को शहर लौटी हैं। दोनों की जांच की गई। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। एहतियातन दोनों को उनके ही घर में आइसोलेट कर दिया गया है। उनके घरों के बाहर लाल पोस्टर भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.एनएस तोमर ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में पहले से भर्ती शहर की महिला और बिहार के युवक को जांच में कोरोना नहीं निकला है। महिला पति और बच्चों के साथ जयपुर बरात गई थीं। जुकाम बुखार होने पर उन्होंने खुद सूचना दी थी। उनके बच्चों व पति को भी क्वारंटीन वार्ड में रखा गया था। बिहार का युवक दुबई लौटा था। वह दिल्ली से लौटकर ट्रेन से बिहार के जमुई जिला अपने गांव जा रहा था। छींक आने पर लोगों ने उसे पेंट्रीकार में बंद कर दिया था। रेल अधिकारियों की सूचना पर उसे भर्ती कराया गया था। सीएमओ ने बताया कि अभी दोनों को एहतियातन आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed